संग्रामपुर: सावन पूर्णिमा पर कच्ची कांवरिया पथ पर उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन पूर्णिमा के अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कांवरियों की भीड़ कच्ची कांवरिया पथ पर उमड़ पड़ी। संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले करीब 12 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ पर गुरुवार सुबह से शाम पांच बजे तक कांवरियों की टोली लगातार आगे बढ़ती नजर आई। केसरिया वस्त्र धारण किए कांवरिये हाथों में कांवर लेकर हर-हर महादेव और बोल बम के