बालोद: आईटीआई बटेरा में छात्र की उंगलियां कटने के मामले में प्राचार्य निलंबित, संगठनों ने अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग
Balod, Balod | Apr 25, 2026 बालोद जिले के आईटीआई बटेरा में पढ़ने वाले छात्र टुकेश्वर से कथित रूप से मजदूरी कराए जाने के दौरान उसकी पांच उंगलियां कटने की गंभीर घटना के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। विरोध प्रदर्शन और छात्रों के आक्रोश के बाद प्राचार्य राजेश कुरें को निलंबित कर दिया गया है।