सिद्धमुख: सालासर बालाजी मंदिर में बाउंसरों की मारपीट पर आक्रोश, देवस्थान विभाग में शामिल करने की मांग, ज्ञापन एसडीएम सादुलपुर को दिया गया
Sidhmukh, Churu | Apr 15, 2026 चूरू जिले के सालासर बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ बाउंसरों द्वारा कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आमजन में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भगत सिंह फोर्स ने मंदिर प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर देवस्थान विभाग में शामिल करने की मांग की है।