चंदेरी: विदेशी मेहमानों पर चढ़ा भक्ति का खुमार, भजनों पर थिरके
चंदेरी में नवरात्रि उत्सव का उल्लास विदेशी पर्यटकों को भी भक्तिरस में सराबोर कर रहा है। जर्मनी, आयरलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से आए पर्यटकों ने मां दुर्गा की आकर्षक झांकियों के दर्शन किए। देवी भजनों की धुन पर विदेशी मेहमान स्थानीय लोगों के साथ जमकर थिरके।