धौरहरा: ऐरा गांव की विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने मारपीट कर घर से भगाया
धौरहरा तहसील के खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरा गांव निवासी पीड़िता ने आज मंगलवार को दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया है। कि उनके पिता ने भउवापुर गांव के एक युवक के साथ दान दहेज देकर शादी किया था। जहां कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को मारपीट कर घर से भगाया।