डिंडौरी: सक्का के अंबिका ट्रेडर्स मे बिना लाइसेंस के बीज विक्रय को लेकर कृषि विभाग ने मारा छापा दुकान को किया सील
डिंडौरी जिले के अमरपुर विकासखंड के सक्का गांव के निजी संस्थान अंबिका ट्रेडर्स का कृषि विभाग के अधिकारियों ने रविवार दोपहर 3:00 बजे औचक निरीक्षण करते हुए बिना लाइसेंस के बीज विक्रय करने पर गठित टीम ने जप्ती की कार्यवाही करते हुए दुकान को सील किया। दरअसल कृषि विभाग के द्वारा लगातार निजी ,सहकारी समितियां का निरीक्षण किया जा रहा है।