सहाड़ा: गंगापुर में दो बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान से सोने की बालियां चुराईं, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस जुटी जांच में
गंगापुर में दिनदहाड़े एक ज्वैलरी शॉप पर दो बदमाशों ने दुकानदार को सोने के गहने दिखाने के बहाने से गल्ले में हाथ डालकर सोने की दो बालियां उड़ा ली और भाग निकले। चोरी की यह वारदात दुकान के अंदर बाहर लगे सीसीटीवी में क़ैद हुई है । फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और क़स्बे दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद दहशत का माहोल है ।