सहाड़ा: सहाड़ा रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
आसींद थाना क्षेत्र के गोपालपुरा निवासी युवक गुरुवार रात 9:00 बजे के करीब गोपालपुरा से भीलवाड़ा की ओर आ रहा था इसी दौरान सहाड़ा रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गंभीर घायल अवस्था में उपचार हेतु 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया |