सहाड़ा: भरक रोड के समीप अचानक पशु के आने से बाइक अनियंत्रित होकर पशु से टकराई, एक व्यक्ति हुआ घायल
लाडपुरा निवासी व्यक्ति भरक से लाडपुरा की ओर आ रहा था इसी दौरान भरक रोड के समीप ही रोड पर अचानक पशु के आने से बाइक अनियंत्रित होकर पशु से टकरा गई जिससे बाइक सवार व्यक्ति गिरकर घायल हो गया जिसे उपचार हेतु पहले 108 एंबुलेंस की सहायता से लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल व्यक्ति का उपचार जारी है|