सहाड़ा: गंगापुर में गौतम जयंती को लेकर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन हुआ
गंगापुर कस्बे में गौतम आश्रम में आगामी गौतम जयंती को लेकर गुर्जर गोड समाज के पदाधिकारी की बैठक का आयोजन समाज के अध्यक्ष श्याम सुंदर त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज सोमवार शाम पांच बजे किया गया। बैठक में गौतम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय किया गया। मेघावी व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम के दौरान सम्मान करने का निर्णय लिया गया।