सहाड़ा: गुजरात में स्टूडेंट की संदिग्ध मौत के मामले में गंगापुर एसडीएम ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग की गई
गुजरात में रहने वाले जबरकिया के एक स्टूडेंट के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद शव मिलने को लेकर कोहराम मचा हुआ है। इस मामले में मृतक के पिता ने गुजरात की महिला विधायक और पूर्व विधायक के बेटे पर हत्या का शक जाहिर किया है। इसबीच, राजकोट से मंगलवार सुबह शव मृतक के पैतृक गांव जबरकिया लाया गया, जहां से परिजन शव को गंगापुर अस्पताल की मोर्चरी ले गये।