अम्बाला: ड्राई डे पर अवैध शराब की तस्करी के मामले में सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी, सिविल अस्पताल में कराया मेडिकल
Ambala, Ambala | Jan 23, 2024 सिटी थाना पुलिस ने ड्राई डे पर शहर के इंद्रपुरी कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति को अवैध शराब की तस्करी में गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी का मेडिकल करवाने के लिए पुलिस टीम शहर के सिविल अस्पताल पहुंची। जहां पर उसका मेडिकल करवाया गया और उसके बाद आरोपी को अब कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।