गंगरार: भाजपा सांसद चंद्रप्रकाश जोशी के जन्मदिन पर गंगरार में किया गया सेवा कार्य
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद श्री चंद्रप्रकाश जोशी के 50वें जन्मदिन पर भाजपा मंडल गंगरार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगरार में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की गई।