बेलागंज थाने की पुलिस ने अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक सिलेंडर और दो तसला बरामद किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने सोमवार की शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को की गई छापेमारी के दौरान उक्त सामग्री बरामद की गई।