लाडपुरा: कोटा मंडल का वॉर रूम रेल मदद पर शिकायत निपटान में पश्चिम मध्य रेलवे में अव्वल, 2025-26 में 18,515 शिकायतों का निपटारा
Ladpura, Kota | Apr 22, 2026 ट्रेन में गंदगी हो, खाने में शिकायत हो, बिस्तर न मिला हो या फिर कोई परेशान कर रहा हो — अब यात्री को चुप रहने की जरूरत नहीं। बस एक कॉल, एक मैसेज या एक क्लिक — और कोटा मंडल का वॉर रूम तुरंत हरकत में आ जाता है। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा के नेतृत्व में ''रेल मदद'' पोर्टल एवं एप के जरिए कोटा मंडल में 24 घंटे, सातों दिन यात्री शिकायत निपटान की यह व्यवस्था न