धमदाहा :- बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार एवं दीपू दास अमृत मंडल की नृशंस हत्या के विरोध में धमदाहा मुख्यालय में बजरंग दल एवं भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए और घटना के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया।