महोबा: अटकौहा गांव में 58 वर्षीय महिला ने सल्फास खाकर जान देने की कोशिश, हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती
Mahoba, Mahoba | May 25, 2026 58 वर्षीय शांति पत्नी जयंत सिंह ने अज्ञात कारणों से सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत अब स्थिर है और उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।