झाझा: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, CHC झाझा में एएनएम को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
Jhajha, Jamui | Jun 16, 2026 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर मंगलवार को दोपहर 12 बजे सीएचसी झाझा में एएनएम का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नबाब, स्वास्थ्य प्रबंधक सुभाषचंद्र, बीसीएम पंकज कुमार व डॉ. सदाब अहमद ने 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया।