ललितपुर: 300 बेड के मेडिकल कॉलेज ललितपुर का उद्घाटन करते हुए सांसद अनुराग शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता की
ललितपुर में सांसद अनुराग शर्मा ने 300 बेड के अस्पताल का उद्घाटन करते हुए बताया है कि यह अस्पताल इस क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। धीरे-धीरे यहां पर और सुविधाएं विकसित की जाएगी भविष्य में यह हॉस्पिटल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा जिससे कि क्षेत्र की जनता को उसका लाभ मिलेगा। बताया है कि जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज में नई मशीनें स्थापित की जाएगी।