सोनाहातु: समस्तीपुर से रिनपास में इलाज कराने आया व्यक्ति पंडरा से लापता
रांची के कांके स्थिति रिनपास में इलाज कराने बिहार के समस्तीपुर से आया एक 52 वर्षीय व्यक्ति लापता हो गया है। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, मगर उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। उसका नाम वीरेंद्र शाह है। 9 अप्रैल की सुबह 3 बजे वह अपने रिश्तेदार के पंडरा के रवि स्टील स्थित घर से निकला और लापता हो गया।