सोनाहातु: कोंकाडीह गांव में हाथियों ने घर का दरवाजा तोड़ अनाज को किया नष्ट
कोंकाडीह गांव में हाथियों ने एक घर को निशाना बनाया है। हाथियों ने घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखे अनाज को नष्ट कर दिया, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कोंकाडीह गांव में अजीत महतो के घर को हाथियों ने निशाना बनाया है। पीड़ित ने बताया की विभाग के अधिकारी निरीक्षण में न आने के बहाने बना रहे।