सोनाहातु: रांची विवि ऑडिट रिपोर्ट, एकेडमिक काउंसिल व सीनेट के मिनट्स जारी करे : आजसू
रांची विवि में पिछले 10 वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट के साथ एकेडमिक काउंसिल व सीनेट के मिनट्स को सार्वजनिक करने की मांग आजसू ने की है। इस बाबत मंगलवार को आजसू के विवि अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विवि के रजिस्ट्रार विनोद नारायण को मांग पत्र सौंपा है।