सोनाहातु: सदाबहार चौक दुर्गा मंदिर मैदान में नया सवेरा सखी मंडल द्वारा 17 दिनी भारतीय शिल्प व्यापार मेला का उद्घाटन
नामकुम सदाबहार चौक दुर्गा खंड के सदाबहार चौक दुर्गा मंदिर मैदान में नया सवेरा सखी मंडल द्वारा 17 दिनी भारतीय शिल्प व्यापार मेला का उद्घाटन शनिवार को किया गया। समिति की अध्यक्ष नेहा तिर्की और उपाध्यक्ष संजीव तिवारी ने बताया कि मेला में भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के 18 राज्यों के 75 कुशल शिल्पकार अपनी डेढ़ लाख कलाकृतियों का प्रदर्शन और बिक्री करेंगे।