भिनाय: बिड़ला में अंत्योदय शिविर व चौपाल का आयोजन, कलेक्टर ने चौपाल में सुनी समस्याएं, 12 परिवेदनाओं का तत्काल निस्तारण किया
Bhinay, Ajmer | Jun 28, 2025 बिड़ला में अंत्योदय पखवाड़ा के तहत शिविर शनिवार शाम 5 बजे तक हुआ।शिविर के बाद में शनिवार शाम 6 बजे से कलेक्टर ने उक्त स्थल पर चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की जन समस्या सुनी।इससे पूर्व कलेक्टर लोक बन्धु ने शिविर का निरीक्षण किया।बिड़ला में शनिवार रात्रि 8 बजे तक चौपाल का आयोजन हुआ जिसमें 38 परिवेदनाएं प्राप्त हुई।12 तुरंत निस्तारित की गई।