भिनाय: सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय भिनाय में किसानों को नहीं मिल रहा बीज, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
Bhinay, Ajmer | Jun 25, 2025 भिनाय में सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय में किसानों को समय पर अनुदानित बीज नहीं मिलने पर महिला किसानों ने बुधवार दोपहर बाद 3 बजे विरोध प्रदर्शन किया।खाद बीज नहीं मिलने से महिला किसानों में रोष व्याप्त है।बताया कि राज्य सरकार की ओर से दिया जाने वाला अनुदानित बीज लेने के लिए वे रोजाना कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं।लेकिन उन्हें बीज नहीं मिल रहा।