भिनाय: पाड़लिया व केरोट में एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय शिविर हुआ सम्पन्न
Bhinay, Ajmer | Jun 27, 2025 ग्राम पंचायत पाड़लिया व केरोट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय शिविर का एक दिवसीय आयोजन शुक्रवार शाम 5 बजे सम्पन्न हुआ।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।इस शिविर का उद्देश्य अंत्योदय के सिद्धांतों को लागू करना है,अंत्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना और उनकी जरूरतों को पूरा करना है।