सिधौली: संदना इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
सिधौली मिश्रीख मार्ग पर संदना इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया यहां तेज रफ्तार बाइक और श्रद्धालुओं से भरी एक बस में जोरदार टक्कर हो जाने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी वहीं हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई थी जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और 30 लोग जख्मी हुए हैं मामले में CM योगी ने घटना का संज्ञान लिया है।