प्रतापगढ़ में सहालग की वजह से सोमवार रात 10:00 तक शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर भीषण जाम की स्थिति दिखाई दी। इस दौरान जगह-जगह एंबुलेंस भी फंसी रही और कई किलोमीटर लंबा जाम लग रहा। जाम की वजह से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं यातायात विभाग नदारद रहा।