बांधवगढ़: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर गरमाई सियासत, भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना
उमरिया में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वाणी अहलूवालिया ने कांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी से जुड़ा अहम विषय है।