ग्वालियर गिर्द: अहिल्याबाई की रैली में हथियारों के प्रदर्शन और स्टंट पर पुलिस से भिड़े लोग, पथराव में वाहन टूटे, युवक घायल
पाल-बघेल समाज के लोगों द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर रविवार शाम 5 निकाली गई रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिडंत हो गई।इसमें पुलिस के वाहनों पर पथराव किया गया पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को नियंत्रित किया और उनके हथियार एवं वाहनों को जप्त किया। इस दौरान रैली में शामिल एक युवक पत्थर लगने से घायल हो गया।