डलमऊ: कनहा गांव की बड़ी मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, नमाजियों ने अमन-चैन की दुआ मांगी
शुक्रवार को समय लगभग 9 बजे डलमऊ तहसील क्षेत्र के कनहा गांव की बड़ी मस्जिद में रमजान माह में पढ़ी जाने वाली तरावीह की नमाज देर रात मुकम्मल हो गई। हाफिज रिज़वान ने पूरे रमजान में नमाजियों को कुरआन शरीफ सुनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे और मुल्क में अमन-शांति व भाईचारे की दुआ मांगी। तरावीह मुकम्मल होने पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।