प्रतापपुर: करमाचक गांव में दीवार तोड़कर लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर व 20 हजार नकद लेकर फरार हुए चोर
प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के करमाचक गांव में चोरों ने एक घर की दीवार तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना महेश यादव के घर की है, जहां शुक्रवार देर रात चोर दीवार तोड़कर घर में घुसे और सोने-चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये नकद, दो बक्से तथा अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इस संबंध में महेश यादव के भाई कैलाश यादव ने प्रतापपुर थाना में