उदवंत नगर: कृषि विभाग ने कसाप के दो किसानों का किसान निबंधन रद किया
उदवंतनगर प्रखंड क्षेत्र के कसाप गांव में कृषि विभाग के अधिकारियों ने कसाप के दो किसानों का किसान निबंधन रद कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि खेत मे लगे गेंहू का पराली जलाने के मामले में जांचों प्रांत कसाप के अखिलेश सिंह व श्री राम प्रवेश सिंह का किसान निबंधन रद किया गया है। कृषि विभाग द्वारा संचालित किसी भी योजना का लाभ दोनो को अगले आदेश तक नही मिलेगा।