उदवंत नगर: काली माता मंदिर के प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ केंद्रीय मंत्री ने पंगत में बैठ प्रसाद ग्रहण किये
श्रीराम चरित मानस नवाहपरायण यज्ञ की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में उदवंंतनगर काली माता मंदिर के प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्यासी राज कुमार सिंह शामिल हुए तथा लोगों के साथ बैठक कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आर के सिंह के आगमन पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।