उदवंत नगर: प्रखंड मुख्यालय उदवंतनगर के समीप अनियंत्रित एम्बुलेंस ने दो बाइक सवार को मारा टक्कर
आरा सासाराम स्टेट हाइवे स्थित प्रखंड मुख्यालय उदवंतनगर के समीप आरा की तरफ से आ रही अनियंत्रित एम्बुलेंस ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। जिस घटना में पति पत्नी व एक व्यक्ति जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए उदवंतनगर सीएचसी अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान हरदिया निवासी तनु कुमारी, नितेश कुमार व उदवंतनगर निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई।