उदवंत नगर: प्रखंड उदवंतनगर क्षेत्र के कई मतदान बूथों को बीडीओ अरुण सिंह ने औचक निरक्षण किया
प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण बीडीओ अरुण सिंह ने किया तथा मतदान केंद्रों पर मौजूद मुलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा मतदान केंद्र के आसपास के कई लोगों से फीडबैक लिया। बीडीओ ने बताया कि जून में आरा का होनेवाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों का मुआयना किया जा रहा है।