बांका: आधे घंटे की बारिश में खुली शहर की पोल, डोकानिया मार्केट जलमग्न
Banka, Banka | Apr 8, 2026 बांका में बुधवार की दोपहर 3 बजे बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश से जनजीवन कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया। इधर महज आधे घंटे की तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद डोकानियां मार्केट पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।