सोनो: बैजला गांव में जमीन विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने एक महिला के साथ की मारपीट
Sono, Jamui | Jun 11, 2024 झाझा थाना क्षेत्र के बैजला गांव में मंगलवार की देर शाम को जमीन विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा मारपीट कर वीरों देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी के बाद डायल क112 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने महिला का बेहतर इलाज किया।