सोनो: औरैया में घर का दरवाजा बंद करने के उद्देश्य से मिट्टी गिराने का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट
Sono, Jamui | Jun 10, 2024 थाना क्षेत्र के औरैया में एक घर के दरवाजे पर मिट्टी गिराने का विरोध करने पर घर में घुसकर धारदार हथियार से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिंकी देवी ने उक्त मामले में गांव के ही सुभाषचंद्र यादव, मुन्ना यादव, मनोहर यादव, मनीष कुमार,विकास कुमार, अवधेश कुमार, रमेश कुमार यादव व अर्जुन यादव को आरोपित करते हुए पुलिस को आवेदन देकर केस दर्ज कराया है।