ग्वालियर गिर्द: पार्टनरशिप विवाद में गोलीकांड का आरोपी छोटू गिरफ्तार, हाईवे से दबोचा; पुलिस ने निकाला जुलूस
ग्वालियर में मंगलवार शाम 5 बजे पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब पार्टनरशिप विवाद में युवक का अपहरण कर गोली मारने वाले 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश छोटू को हाईवे से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकालते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।