पूरनपुर: लोधीपुर में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला गया
पूरनपुर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोधीपुर की रहने वाली विवाहिता रानी ने अपने पति, सास, ससुर, ननद और देवर पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में रानी ने बताया कि उसकी शादी 18 जून 2025 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में चार पहिया वाहन और नकदी की मांग कर रहा था।