Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

।।।समाहरणालय, पूर्णिया।।। ================ *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति:---893, --------------------------- *दिनांक -10/07/2026* ================== शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में "अवर निरीक्षक मद्य निषेध" के पद पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण:-- प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारीयो एवं केंद्राधीक्षकों को ब्रीफिंग बैठक में दिया गया कई महत्त्वपूर्ण निदेश:- दिनांक 12 जुलाई 2026 रविवार को एकल पाली में 11:00 बजे पूर्वाहन से 01: 00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। जिला मुख्यालय में कुल 08 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन निर्धारित है। इस परीक्षा में कुल 3625 परीक्षार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि आगामी 12 जुलाई 2026 को पूर्णिया जिला मुख्यालय में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पद को लेकर कुल 08 परीक्षा केंद्र बनाया किया गया है । जो क्रमशः 01:-बी०बी०एम० उच्च विद्यालय पूर्णिया। 02:-एस• आर•डी•ए•भी•पब्लिक स्कूल, चुनापुर रोड पूर्णिया 03:-जिला स्कूल, नियर भट्टा बाजार, पूर्णिया । 04:-जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय गुलाब बाग पूर्णिया। 05:- डॉन बॉस्को स्कूल, महिला कॉलेज के सामने मरियम नगर, पूर्णिया 06:-अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेलौरी,पुर्णिया । 07.उर्स लाईन कॉन्वेंट कन्या उच्च विद्यालय ,कोशी कॉलोनी, पूर्णिया। 08:-मध्य विद्यालय उफरैल, रामनगर, नियर उफरैल चौक, पूर्णिया में निर्धारत है अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पूर्णिया द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज के अर्द्धव्यास में बी० एन० एस० एस० की धारा 163 के अंतर्गत दिनांक 12 जुलाई 2026 को निषेधाज्ञा जारी किया गया । परीक्षार्थियों को सुबह 09:30 बजे से 10:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा पूर्ण होने के बाद ही परीक्षा केंद्रों से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर स्टेशनरी का कोई सामान, कागज के टूकड़े, ज्योमैट्री/पेन/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक के पाउच, कैलकुलेटर, इरेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लू-टूथ, वाई-फाई गैजेट, सामान्य घड़ी/ कलाई घड़ी , एटीएम कार्ड, डिजिटल डायरी इत्यादि जैसे सामग्री ले जाना पूर्ण प्रतिबंध है। ------------------------ जिलाधिकारी,श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, डॉ0 शौर्य सुमन की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में संबंधित केद्राधीक्षक,स्टेटिक दंडाधिकारी,जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक किया गया । शांतिपूर्ण एवं सदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं डिजिटल तरीके से बायोमेट्रिक दोनों हाथों के अंगुठो का निशान लेने की व्यवस्था की गई है। ब्रीफिंग बैठक के दौरान सभी केंद्राधीक्षक एवं संबंधित दंडाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जैमर एवं बायोमेट्रिक मशीन लगाने वाले एजेंसी के प्रतिनिधियों का गहनता से जांच करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक तथा पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय पर अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। समाहरणालय परिसर में स्थापित जिला नियत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06454-243000/242310/241555 है। उक्त परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के अनुभवी पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है साथ ही जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी एवं वीडियो ग्राफी के द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी वही सभी केंद्रों पर बायोमैट्रिक एवं जैमर के इंतजाम किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अभ्यर्थी की सघन फ्रिस्किंग के साथ एडमिट कार्ड के फोटो एवं बॉयोमेट्रिक मिलान करते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जिला साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार कड़ी नजर रख रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह ,भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब कड़ी करवाई भी की जाएगी। परीक्षा में प्रतिनियुक्ति सभी संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन को लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री राजकुमार गुप्ता तथा अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

19 views | Purnia, Bihar | Jul 10, 2026

MORE NEWS

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों को किया धन्यवाद....
#CMSamratChoudhary #BiharSarkar #biharnews #reels #bihar

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों को किया धन्यवाद.... #CMSamratChoudhary #BiharSarkar #biharnews #reels #bihar

Purnia East, Purnia | Jul 13, 2026

बांकीपुर उपचुनाव: 'सुदर्शन चक्र चलाएंगे': वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप, बोले-पता है क‍िसने की साजिश....
#TejPratapYadav #veenamanvi #janshaktiparty #bankipur #viralvideos

बांकीपुर उपचुनाव: 'सुदर्शन चक्र चलाएंगे': वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप, बोले-पता है क‍िसने की साजिश.... #TejPratapYadav #veenamanvi #janshaktiparty #bankipur #viralvideos

Purnia East, Purnia | Jul 13, 2026

पूर्णिया के रामपुर पंचायत अंतर्गत कारीकोशी नदी पर बनने वाले पुल को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं।
निर्माण स्थल पर लगे शिलापट्ट के अनुसार, 20 अगस्त 2025 से कार्य शुरू होना था और 19 अगस्त 2027 तक इसे पूरा किया जाना है। लेकिन जब Purnea Central News की टीम मौके पर पहुंची, तो तस्वीर कुछ और ही दिखाई दी।
धरातल पर न तो निर्माण कार्य चलता दिखा, न मशीनें, न मजदूर और न ही ऐसा कोई संकेत मिला जिससे लगे कि परियोजना पर काम जारी है।
ऐसे में स्थानीय लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है। क्या निर्माण कार्य अभी शुरू ही नहीं हुआ? अगर नहीं, तो इसकी वजह क्या है? क्या परियोजना में देरी हुई है, या कोई अन्य प्रशासनिक कारण है?
अब जिम्मेदार विभाग और संबंधित अधिकारियों से यह अपेक्षा है कि वे इस परियोजना की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करें, ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके और पुल निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके।
आप भी अपनी राय कमेंट में बताइए—क्या ऐसी परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी होनी चा�

पूर्णिया के रामपुर पंचायत अंतर्गत कारीकोशी नदी पर बनने वाले पुल को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं। निर्माण स्थल पर लगे शिलापट्ट के अनुसार, 20 अगस्त 2025 से कार्य शुरू होना था और 19 अगस्त 2027 तक इसे पूरा किया जाना है। लेकिन जब Purnea Central News की टीम मौके पर पहुंची, तो तस्वीर कुछ और ही दिखाई दी। धरातल पर न तो निर्माण कार्य चलता दिखा, न मशीनें, न मजदूर और न ही ऐसा कोई संकेत मिला जिससे लगे कि परियोजना पर काम जारी है। ऐसे में स्थानीय लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है। क्या निर्माण कार्य अभी शुरू ही नहीं हुआ? अगर नहीं, तो इसकी वजह क्या है? क्या परियोजना में देरी हुई है, या कोई अन्य प्रशासनिक कारण है? अब जिम्मेदार विभाग और संबंधित अधिकारियों से यह अपेक्षा है कि वे इस परियोजना की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करें, ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके और पुल निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके। आप भी अपनी राय कमेंट में बताइए—क्या ऐसी परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी होनी चा�

Purnia East, Purnia | Jul 13, 2026

।।।समाहरणालय, पूर्णिया।।। ================ *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति:---893, --------------------------- *दिनांक -10/07/2026* ================== शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में "अवर निरीक्षक मद्य निषेध" के पद पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण:-- प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारीयो एवं केंद्राधीक्षकों को ब्रीफिंग बैठक में दिया गया कई महत्त्वपूर्ण निदेश:- दिनांक 12 जुलाई 2026 रविवार को एकल पाली में 11:00 बजे पूर्वाहन से 01: 00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। जिला मुख्यालय में कुल 08 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन निर्धारित है। इस परीक्षा में कुल 3625 परीक्षार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि आगामी 12 जुलाई 2026 को पूर्णिया जिला मुख्यालय में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पद को लेकर कुल 08 परीक्षा केंद्र बनाया किया गया है । जो क्रमशः 01:-बी०बी०एम० उच्च विद्यालय पूर्णिया। 02:-एस• आर•डी•ए•भी•पब्लिक स्कूल, चुनापुर रोड पूर्णिया 03:-जिला स्कूल, नियर भट्टा बाजार, पूर्णिया । 04:-जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय गुलाब बाग पूर्णिया। 05:- डॉन बॉस्को स्कूल, महिला कॉलेज के सामने मरियम नगर, पूर्णिया 06:-अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेलौरी,पुर्णिया । 07.उर्स लाईन कॉन्वेंट कन्या उच्च विद्यालय ,कोशी कॉलोनी, पूर्णिया। 08:-मध्य विद्यालय उफरैल, रामनगर, नियर उफरैल चौक, पूर्णिया में निर्धारत है अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पूर्णिया द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज के अर्द्धव्यास में बी० एन० एस० एस० की धारा 163 के अंतर्गत दिनांक 12 जुलाई 2026 को निषेधाज्ञा जारी किया गया । परीक्षार्थियों को सुबह 09:30 बजे से 10:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा पूर्ण होने के बाद ही परीक्षा केंद्रों से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर स्टेशनरी का कोई सामान, कागज के टूकड़े, ज्योमैट्री/पेन/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक के पाउच, कैलकुलेटर, इरेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लू-टूथ, वाई-फाई गैजेट, सामान्य घड़ी/ कलाई घड़ी , एटीएम कार्ड, डिजिटल डायरी इत्यादि जैसे सामग्री ले जाना पूर्ण प्रतिबंध है। ------------------------ जिलाधिकारी,श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, डॉ0 शौर्य सुमन की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में संबंधित केद्राधीक्षक,स्टेटिक दंडाधिकारी,जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक किया गया । शांतिपूर्ण एवं सदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं डिजिटल तरीके से बायोमेट्रिक दोनों हाथों के अंगुठो का निशान लेने की व्यवस्था की गई है। ब्रीफिंग बैठक के दौरान सभी केंद्राधीक्षक एवं संबंधित दंडाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जैमर एवं बायोमेट्रिक मशीन लगाने वाले एजेंसी के प्रतिनिधियों का गहनता से जांच करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक तथा पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय पर अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। समाहरणालय परिसर में स्थापित जिला नियत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06454-243000/242310/241555 है। उक्त परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के अनुभवी पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है साथ ही जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी एवं वीडियो ग्राफी के द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी वही सभी केंद्रों पर बायोमैट्रिक एवं जैमर के इंतजाम किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अभ्यर्थी की सघन फ्रिस्किंग के साथ एडमिट कार्ड के फोटो एवं बॉयोमेट्रिक मिलान करते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जिला साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार कड़ी नजर रख रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह ,भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब कड़ी करवाई भी की जाएगी। परीक्षा में प्रतिनियुक्ति सभी संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन को लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री राजकुमार गुप्ता तथा अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Purnia News