कैराना: कैराना कचहरी में गवाह को दी गई धमकी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
कैराना नगर के मोहल्ला बिसातियान निवासी मोहम्मद आदिल ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह एक मुकदमे में गवाही देने के लिए जा रहा था। आरोप है कि कचहरी में सुहैल अहमद निवासी मोहल्ला जैरअंसारियान मिला, जिसने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।