अकबरपुर: जनपद कानपुर देहात में सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न होटल और व्यावसायिक भवनों का किया गया 'फायर और विद्युत सुरक्षा ऑडिट
महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के आदेशानुसार जनपद में अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत स्वयं मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव एवं जनपद के समस्त फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी टीमों के साथ विभिन्न होटल व व्यावसायिक भवनों का सघन निरीक्षण किया गया।