हनुमना: हनुमना थाना क्षेत्र के देवरी गांव के युवक का शव गुजरात के बड़ोदरा की नदी में मिला, शरीर पर ज़ख्म के निशान
Hanumana, Rewa | Mar 8, 2026 हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी 22 वर्षीय युवक प्रदीप पटेल का शव गुजरात के बड़ोदरा स्थित नदी से बरामद होने की खबर सामने आई है।बताया जा रहा है कि प्रदीप रोज़गार के सिलसिले में कुछ समय पहले बड़ोदरा गया था और बीते कई दिनों से लापता था। परिजनों व साथियों द्वारा तलाश की जा रही थी इसी दौरान स्थानीय लोगों को नदी में एक शव दिखाई दिया।