सोनबरसा: सोनबरसा सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, चाइनीज लहसुन व कद्दू बीज की खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
सोनबरसा भारत नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने लहसुन व कद्दू बीज जब्त किया। कार्रवाई में कुल 67 बोरी (प्रत्येक 18 किलो) चाइनीज लहसुन तथा 98 बोरी (प्रत्येक 38 किलो) कद्दू बीज बरामद किया गया। दोनों पिकअप वाहनों को कब्जे में लेकर सोनबरसा कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान डुमरा निवासी आलोक कुमार रामजी साहनी के रूप में हुई है।