बाह: सिधावली में तालाब में गिरा 10 वर्षीय बालक, गंभीर हालत में आगरा किया गया रेफर
बाह थाना क्षेत्र के गांव सिधावली में शुक्रवार को एक 10 वर्षीय बालक तालाब में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बालक को तालाब से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गांव सिधावली निवासी भीकम सिंह का पुत्र मुन्नू (10) शुक्रवार को तालाब के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया