गोंडा: SCPM कालेज के पास पेशाब करने रुके शख्स की बाइक से चोरों ने बैग किया पार, शिकायत पर अब दर्ज हुई एफआईआर
Gonda, Gonda | Aug 17, 2024 कोतवाली नगर क्षेत्र के गिर्द गोंडा कटहा घाट रोड निवासी सबीना खातून के मुताबिक वह अपने भाई के साथ 14/8/ 24 की रात को बाइक से बालपुर बाजार से घर आ रही थी रात करीब 8:40 बजे एसपीएम कॉलेज के पास बाइक रोककर उसकी भाई पेशाब करने लगा बाइक पर बैग रखकर वह कुछ दूर खड़ी हो गई।वापस बाइक के पास आने पर बैग चोरी चला गया। जिसमें टेबलेट था। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज किया है।