खरगोन जिला अस्पताल में शनिवार सुबह 9 बजे नसबंदी कैंप के दौरान जोरदार हंगामा हो गया। जिलेभर से आई करीब चालीस महिलाओं में से केवल तीस का ही ऑपरेशन होने की घोषणा के बाद महिलाओं और आशा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध जताया। अस्पताल स्टाफ ने एनएचएम गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि एक कैंप में सिर्फ तीस केस ही किए जा सकते हैं।