पनागर: खमरिया पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल, खाकी पर अपराध कम करने का आरोप, पीड़ित घायल ने एसपी से लगाई गुहार
खमरिया थाना क्षेत्र में न्याय की उम्मीद लगाए बैठे एक दलित युवक ने पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए शनिवार सुबह 9 बजे एसपी से गुहार लगाई है। 15 अप्रैल की रात सेंट फ्रांसिस स्कूल के पीछे पियूष मरावी पर तलवार और डंडों से हुए जानलेवा हमले के बाद, पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने रसूखदार आरोपियों को बचाने के लिए न केवल एफआईआर को 'हल्का' कर दिया, बल्कि